हमारा देश भारत

हमारा देश भारत

Category :

 

हमारा देश भारत

 

विश्लेषणात्मक अवधारणा

ऐतिहासिक दृष्टी से भारत एक प्राचीन देश है, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप की भी संज्ञा दी गर्इ हैं। प्रस्तुत पाठ ‘‘हमारा देश भारत’’ के अध्ययन के पश्चात हम भारत की अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति, आकृति एवं आकार को स्पष्ट कर सकेंगे, मानचित्र एवं ग्लोब में भारत के पड़ोसी देशों की पहचान कर सकेंगे तथा अन्य देशों से भारत के क्षेत्रफल की तुलना कर सकेंगे।

 

उत्तर में महान हिमालय से लेकर दक्षिण में हिंद महासागर तक, पूर्व में बंगाल की खाड़ी से लेकर पश्चिम में अरब सागर के मध्य स्थित वृहद भू-भाग भारत, इंडिया, हिंदुस्तान, आर्यावर्त, भारतवर्ष आदि अनेक नामों से जाना जाता है। प्राचीन काल से ही भारत की सु–ढ़ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत ने भारत को वैश्विक मंच पर ‘‘सोने की चिड़िया’’ एवं ‘‘जगत गुरू’’ के रूप में भी गौरवान्वित किया है।

 

भारत की अवस्थिति

 

§     किसी भी स्थान की अवस्थिति से आशयं उसके अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार से है। भौगोलिक रूप से भारत विश्व के अनूकलतम कटिबंधों में स्थित है।

§     अक्षांशीय दृष्टी से भारत की मुख्य भूमि का विस्तार \[8{}^\circ 4\]‘ उत्तर से \[37{}^\circ 6\]‘ उत्तरी अक्षांशों के मध्य है।

§     सम्पूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार \[6{}^\circ 4'\] उत्तर से \[37{}^\circ 6'\] उत्तरी अक्षांशों के मध्य है।

§     भारत का देशांतरीय विस्तार \[68{}^\circ 7'\] पूर्वी देशांतर से \[97{}^\circ 25'\]के मध्य है। विश्व मानचित्र में भारत उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित है।

 

अक्षांश एवं देशान्तरों के आधार पर ही भारत के अंतिम चतुर्दिक बिंदुओं का निर्धारण किया गया है, जो निम्न है -

 

भारत का उत्तरतम बिंदु

इंदिरा कॉल (लद्दाख)

भारत का दक्षिणतम बिंदु

इंदिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार)

भारत का पूर्वी बिंदु

किबुतु (वालांगू अरूणाचल प्रदेश)

भारत का पश्चिमी बिंदु

गोहर मोती (गुजरात)

मुख्यभूमि का दक्षिणतम बिंदु

केप केमोरिन (तमिलनाडु)

 

भारत का आकार एवं विस्तार

§     यद्यपि भारत की आकृति त्रिभुजाकार प्रतीत होती है, किन्तु वास्तव में भारत की आकृति ‘‘चतुष्कोणीय’’ है।

§     भारत की उत्तर से दक्षिण लंबार्इ 3214 किमी. पूर्व से पश्चिम चौड़ार्इ 2,933 किमी. है।

§     भारत का संपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है, जो विश्व के संपूर्ण क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। इस विशाल क्षेत्रफल के साथ भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है।

 

भारतीय सीमाएं

भारत की गणना एशिया के गैर-स्थलरूद्व देशों में की जाती है। अत: भारत में स्थलीय सीमा के साथ-साथ जलीय सीमा का भी विस्तार है।

 

§     भारत की कुल स्थलीय सीमा की लम्बार्इ 15,200 किमी. है।

§     भारत की स्थलीय सीमा के साथ उत्तर-पश्चिम, उत्तर पूर्व में नवीनतम वलित पर्वत है।

§     भारत की मुख्य: भूमि की समुद्रीय तट रेखा की लम्बार्इ 6100 किमी है।

§     अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप समूह सहित भारत की तटीय रेखा की कुल लम्बार्इ 7516.6 किमी है।

§     भारत की समुद्री सीमा का विस्तार समुद्र तट से कुल 200 समुद्री मील (नॉटिकल मील) तक है। इस विशाल समुद्री सीमा का विभाजन तीन श्रेणियों में किया गया है -

 

1.            प्रादेशिक जलीय सीमा - समुद्र तट से 12 समुद्री मील तक इसका विस्तार है।

2.            संलग्न क्षेत्र मण्डल - इसका विस्तार 12 से 24 समुद्री मील तक है।

3.            अन्य आर्थिक क्षेत्र - इसका विस्तार 24 से 200 समुद्री मील के मध्य है।

 

भारत के पड़ोसी देश

§     भारत दक्षिण एशिया का एक महत्वपूर्ण देश है, जिसका विश्व के देशों के साथ युगों पुराना सम्बंध है।

§     भारत के निकटतम पड़ोसी देशों की संख्या कुल 11 है, जिन्हें निम्न तीन श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है।

§     स्थलीय पड़ोसी देश - भारत के कुल सात स्थलीय पड़ोसी देश हैं। भारत के उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल भूटान एवं पूर्व में बांग्लादेश म्यांमार हैं।

§     जलीय पड़ोसी देश - भारत के कुल जलीय पड़ोसी देशों की संख्या भी सात है। पश्चिम में पाकिस्तान, पूर्व में बांग्लादेश म्यांमार, दक्षिण में समुद्र पार श्रीलंका, मालद्वीव, थार्इलैंड इंडोनेशिया।

§     स्थलीय एवं जलीय पड़ोसी - भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान, बांग्लादेश म्यांमार तीन ऐसे देश हैं,जो जल एवं स्थल दोनों के साथ सीमा बनाते हैं।

§     नोट - LOC भारत एवं पाकिस्तान के मध्य एक रेखा है, . जबकि LAC भारत और चीन के मध्य वास्तविक निर्धारण सहमति रेखा है।

अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं -

§  रेडक्लिफ रेखा

§  डूरण्ड रेखा

§  मैकमोहन रेखा

§  स्।ब् (लाइन एक्चुअल कंट्रोल)

§  स्वब् (लाइन कंट्रोल)

भारत - पाकिस्तान

भारत - अफगानिस्तान

भारत - चीन

भारत - चीन कंट्रोल

भारत - पाकिस्तान

 

 

भारत एवं कर्क रेखा

§     ग्लोब पर \[23{}^\circ 30'\] उत्तरी अक्षांश रेखा को कर्क रेखा कहते हैं।

§     कर्क रेखा भारत को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करती है।

§     यह भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है।

§     कर्क रेखा पर स्थित राज्यों का पश्चिम से पूर्व क्रम निम्न हैं- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम।

 

भारत एवं मानक समय रेखा

§     स्थानीय समय के अवरोध से बचने के लिए प्रत्येक देश मानक समय प्रणाली का प्रयोग करता है।

§     भारत में मानक समय का निर्धारण \[82{}^\circ 30'\]पूर्वी देशांतर रेखा से किया जाता है

§     इस रेखा को भारतीय मानक समय रेखा (lST) कहा जाता है।

§     यह रेखा उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के निकट नैनी से गुजरती है।

प्रशासनिक संगठन

§     भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां एवं जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा बड़ा देश है।

§     प्रशासनिक क्रियाकलापों के लिए भारत को वर्तमान में 28 राज्यों एवं 9 केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है।

§     राज्यों का निर्माण मुख्यत: भाषाओं के आधार पर हुआ है।

§     2 जून 2014 को निर्मित तेलंगाना भारतीय गणराज्य का नवीनतम् राज्य है, जबकि 31 अक्टूबर, 2019 से जम्मू-कश्मीर लद्दाख भारत के दो नए केंद्र शासित राज्य हैं।

 

भूआवेष्ठित राज्य

§     ऐसे राज्य जिनकी भौगोलिक सीमा तो किसी समुद्री भाग को स्पर्श करती है, और ही पड़ोसी देश की सीमा को, उन्हें भू-आवेष्ठित राज्य कहते हैं।

§     भारत के 5 राज्य (हरियाणा, .प्र., छत्तीसगढ़, झारखंड तेलंगाना) एवं 3 केन्द्र शासित प्रदेश (दिल्ली, चंडीगढ़, दादरानगर हवेली) इस श्रेणी में आते हैं।

Other Topics


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner