Super Exam Economics Population / जनसंख्या Question Bank जनसंख्या एवं नगरीकरण

  • question_answer
    जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि निम्न में से किसका परिणाम
    (i) अशोधित जन्मदर                    (ii) अशोधित मृत्युदर (iii) प्रव्रजन                                (iv) विवाह
    दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए

    A) केवल (i)  

    B)        केवल (ii)

    C) (i) और (iv)              

    D)        (i) और (ii)

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर-(i) और (ii)
    व्याख्या-जनसंख्या वृद्धि का परिणाम किसी देश में बसे लोगों की संख्या में निश्चित काल में होने वाले परिवर्तन से है। यह देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्थिति पर भी निर्भर करता है। अविकसित क्षेत्रों में जन्म और मृत्यु दर दोनों ही अधिक होता है। नतीजा वहाँ जनसंख्या वृद्धि कम होती है और विकासशील देश में विकसित स्वास्थ्य सुविधा होने के कारण मृत्यु कम होती है। नतीजा वह जनसंख्या वृद्धि होती है। इसी प्रकार विकसित देश में साक्षरता के कारण, साथ ही भावनात्मक बिखराव के कारण जन्म दर कम होती है जिस कारण वहाँ जनसंख्या वृद्धि धीमी होती है। क्षेत्र-विशेष में जन्म और मृत्यु में अंतर बढ़ने वाली जनसंख्या को उस क्षेत्र की प्राकृतिक वृद्धि कहते हैं। जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि = जन्म - मृत्यु।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner