Super Exam Geography Resources and Industry / संसाधन एवं उद्योग Question Bank संसाधन एवं उद्योग

  • question_answer
    सूती वस्त्र उद्योग के लिए उपयोगी है?

    A) शुष्क जलवायु

    B) नम जलवायु

    C) ध्रुवीय जलवायु

    D) इनमें से कोर्इ नहीं

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - नम जलवायु
    व्याख्या - सूती वस्त्रों का निर्माण हाथ व मशीनों दोनों से होता है। सूती वस्त्र उद्योग हेतु नम जलवायु उपयुक्त है, क्योंकि शुष्क जलवायु में धागा बार-बार टूटता रहता है। यद्यपि 21वीं शताब्दी में बढ़ते औद्योगिकरण के कारण कृत्रिम आर्द्रता उत्पन्न कर कहीं भी बाजार के निकट सूती कपड़े के कारखाने खोले जा रहे हैं।
    टिप्पणी - सूती वस्त्र उद्योग के लिए अनुकूल दशाएं
    सूती कपड़ा बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में कपास की आवश्यकता होती है।
    सूत की धुलार्इ, रंगार्इ और अन्य कर्इ प्रकार के कायोर्ं के लिए शुद्ध जल की आवश्यकता होती है। इसी कारण नदियों या झीलों के किनारे सूती व्यवसाय के केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इंग्लैंड में ब्लैकबर्न, बर्नले, लीड्स और लिवरपूल तक नहर के किनारे-किनारे सूती कपड़े के कारखाने पाये जाते हैं।
    सूती वस्त्र उद्योग कुशल कारीगरों की उपलब्धता पर भी निर्भर करता है। लंकाशायर और मैनचेस्टर में इस उद्योग के केन्द्रित होने का प्रधान कारण यही है। भारत के मुम्बर्इ और अहमदाबाद केन्द्रों में अधिकांश जुलाहों के कारण उद्योगों का विकास हुआ है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner