Super Exam Geography Agriculture and animal Husbandry / कृषि और पशुपालन Question Bank भारत में कृषि

  • question_answer
    नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये -
    1. भारत की लगभग 70% जनता कृषि पर निर्भर है।
    2. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश कृषि के अग्रणी उत्पादक राष्ट्र है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों                            

    D) न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - न तो 1 और न ही 2
    व्याख्या - भारतीय कृषि के संदर्भ में उपरोक्त दोनों कथन असत्य है।
    कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तम्भ है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का अनुपात स्वतन्त्रता के बाद से लगातार कम होने के बाद भी देश की लगभग 50 प्रतिशत ग्रामीण जनता कृषि पर निर्भर करती है तथा यह देश में सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाला क्षेत्र है।
    भारत को कपास के पौधे का मूल स्थान माना जाता है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु पंजाब और हरियाणा कपास के मुख्य उत्पादक राज्य हैं। दक्कन पठार के शुष्कतर भागों में काली मिट्टी कपास उत्पादन के लिये उपयुक्त मानी जाती है। यह एक खरीफ की फसल है और इसे पककर तैयार होने में 6 से 8 महीने लगते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner