सहायक सन्धि के शतोर्ं के संदर्भ में निम्न कथनों में विचार कीजिए |
1. भारतीय राजाओं के विदेशी संबंध कंपनी के अधीन होंगे। |
2. देशी राज्यों को अपने यहां एक ऐसी सेना रखनी होगी जिसकी कमान अंग्रेज अधिकारियों के हाथ में होगी। |
3. राज्यों को अपनी राजधानी में एक अंग्रेज रेजीडेण्ट रखना होता था। |
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? |
A) 1 एवं 3
B) 1 एवं 2
C) 1, 2 एवं 3
D) केवल 3
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1, 2 एवं 3 |
व्याख्या - सहायक सन्धि कंपनी और देशी राज्यों के बीच होती थी। सन्धि के अनुसार कंपनी देशी राज्यों को सैनिक सहायता देने का वचन देती थी और उसके बदले में उससे निश्चित आर्थिक सहायता लेती थी। |
सहायक संधि को स्वीकार करने वाले रियासत को निम्न शतोर्ं को स्वीकार करना पड़ता था |
भारतीय राजाओं के विदेशी संबंध कंपनी के अधीन होंगे। वे कोर्इ युद्ध नहीं करेंगे तथा अन्य राज्यों से बातचीत कंपनी के द्वारा ही होगी। |
देशी राज्यों को अपने यहां एक ऐसी सेना रखनी होगी जिसकी कमान अंग्रेज अधिकारियों के हाथ में होगी। इस सेना का मुख्य कार्य सार्वजनिक शान्ति बनाये रखना होगा। राज्यों को अपनी राजधानी में एक अंग्रेज रेजीडेण्ट रखना होता था। |
राज्यों को कंपनी के अनुमति के बिना किसी यूरोपीय को सेवा में नहीं रखना होता था। |
कंपनी राज्यों के आन्तरिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी। |
कंपनी राज्यों की प्रत्येक प्रकार के शत्रुओं से रक्षा करेगी। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec