कुछ जंतुओं के शरीर से अपशिष्ट रसायनों के निष्कासन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये- |
1. मछली कोशिका के अपशिष्ट उत्पादों को अमोनिया के रूप में उत्सर्जित करती है। |
2. सर्प अपने शरीर से अपशिष्ट के रूप में नाइट्रिक अम्ल का उत्सर्जन करता है। |
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? |
कूट: |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) न तो 1 और न ही 2
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - केवल 1 |
व्याख्या - जंतुओं के शरीर में अपशिष्ट रसायनों के निष्कासन की विधि जल की उपलब्धता पर निर्भर करती है। मछली जैसे जलीय जंतु अपशिष्ट उत्पादों को अमोनिया के रूप में उत्सर्जित करते हैं जो सीधे जल में विलेय हो जाते है। |
· पक्षी, छिपकली, सर्प जैसे कुछ जंतु अपने शरीर से अपशिष्ट पदार्थो का उत्सर्जन अर्द्ध ठोस पदार्थ के रूप में उत्सर्जित करते हैं। ये पदार्थ यूरिक अम्ल होता है जो मुख्यत: सफेद रंग का यौगिक है। मानव द्वारा उत्सर्जित अपशिष्ट पदार्थो में यूरिया प्रमुख है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec