गांधार कला शैली और मथुरा शैली में अंतर के संदर्भ में कौन सा/कौन से कथन सत्य है/हैं |
1. गांधार कला शैली में अंग सौष्ठव और परिधान-सौंदर्य पर जोर दिया गया है जबकि मथुरा कला में भावनात्मक सुंदरता और आध्यात्मिकता पर बल दिया गया है। |
2. गांधार कला आदर्शवादी है जबकि मथुरा कला यथार्थवादी। |
3. गांधार कला में विदेशी प्रभाव बहुत कम है जबकि मथुरा कला पर विदेशी प्रभाव अधिक है। |
A) 1 और 2
B) केवल 1
C) 2 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: B
Solution :
उत्तर - केवल 1 |
व्याख्या - कथन 1 सत्य हैं, शेष दोनों असत्य है। गांधार और मथुरा कला में अंतर निम्नानुसार हैं |
गांधार कला |
गांधार कला शैली में अंग सौष्ठव और परिधान-सौंदर्य पर जोर दिया गया है। |
गांधार कला यथार्थवादी है। |
गांधार कला पर बहुत अधिक यूनानी प्रभाव है। |
गांधार कला का मुख्य प्रतिपाद्य बुद्ध और बौद्ध धर्म है जबकि इसमें बौद्ध धर्म के साथ साथ हिंदु धर्म के प्रसंगों का भी चित्रण किया गया है। |
गांधार कला में लोक जीवन और प्राकृतिक दृश्यों की कमी है। |
मथुरा कला |
मथुरा कला में भावनात्मक सुंदरता और आध्यात्मिकता पर बल दिया गया है। |
मथुरा कला आदर्शवादी है। |
मथुरा कला का विषय काफी व्यापक है। |
मथुरा ,कला पर विदेशी प्रभाव बहुत कम है। मथुरा कला में लौकिक और प्राकृतिक विषयों से संबंधित कला कृतियों की भरमार है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec