निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन संकरण की अवधारणा के संदर्भ में सत्य है? |
1. संकर कक्षकों की संख्या संकरण की प्रक्रिया में भाग लेने वाले कक्षकों की संख्या के बराबर होती है। |
2. संकर कक्षक सदैव समान ऊर्जा तथा आकार के होते हैं। |
3. संकरण का प्रकार अणु की ज्यामिति नहीं दर्शाता है। |
कूट: |
A) केवल 1
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1 और 2
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - केवल 1 और 2 |
व्याख्या - संकरण के मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं |
1. संकर कक्षकों की संख्या संकरण की प्रक्रिया में भाग लेने वाले कक्षकों की संख्या के बराबर होती है। |
2. संकर कक्षक सदैव समान ऊर्जा तथा आकार के होते हैं। |
3. संकर कक्षक स्थायी आबंध बनाने में शुद्ध कक्षकों की अपेक्षा अधिक सक्षम होते हैं। |
4. संकर कक्षक स्थायी व्यवस्था पाने के लिए त्रिविम में विशिष्ट दिशाओं में निर्देशित होते हैं। इसलिए संकरण का प्रकार अणु की ज्यामिति दर्शाता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec