Super Exam Physics Light - Reflection and Refraction Question Bank प्रकाश एवं प्रकाशकीय यंत्र

  • question_answer
    प्रकाश में सात रंग होते है। रंगों को अलग करने का क्या तरीका है?   (BPSC 2005)

    A) एक प्रिज्म से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है।

    B) फिल्टर से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है।

    C) पौधो से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है।

    D) रंगो को अलग-अलग नहीं किया जा सकता है।

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - एक प्रिज्म से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है।
    व्याख्या - श्वेत प्रकाश अनेक रंगों के प्रकाश का मिश्रण होता है। सूर्य से आने वाला प्रकाश श्वेत प्रकाश ही कहलाता है। जब श्वेत प्रकाश की किरण किसी पारदर्शी प्रिज्म पर आपतित होती है तो अपवर्तन के पश्चात वह सात मुख्य रंगों में विभाजित हो जाती है। श्वेत प्रकाश की किरण का अपने संघटक रंगों वाली प्रकाश किरणों में विभाजन (विपाटन) होने की परिघटना को परिक्षेपण कहते हैं। प्रिज्म से वर्ण परिक्षेपण के पश्चात विभिन्न संघटक रंग इस क्रम में दिखाई देते हैं बैगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला। नारंगी और लाल रंगों के इस क्रम को अंग्रेजी में "VIBGYOR" लिखकर याद कर सकते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner