Super Exam Indian Polity and Civics Scheduled and Tribal Areas Question Bank अनुसूचित एवं जनजातीय क्षेत्र

  • question_answer
    भारत के संविधान की किस अनुसूची में विभिन्न राज्यों में अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन और नियन्त्रण के लिए विशेष उपबन्ध हैं? (INDIAN POLITY-2008)

    A) तीसरी

    B) पाँचवीं

    C) सातवीं

    D) नौवीं

    Correct Answer: B

    Solution :

    व्याख्या-भारत के संविधान में मूल रूप से 8 अनुसूचियाँ थीं वर्तमान में 12 अनुसूचियाँ हैं। पाँचवीं अनुसूची में अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन और नियन्त्रण के बारे में उपबन्ध वर्णित हैं। छठी अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में प्रावधान हैं। सातवीं अनुसूची में केन्द्र एवं राज्य के बीच शक्तियों के बँटवारे के बारे में दिया गया है। इसके अन्तर्गत तीन सूचियाँ हैं-संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची नौवीं अनुसूची प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम, 1951 के द्वारा जोड़ी गई है। इसके अन्तर्गत राज्य द्वारा सम्पत्ति के अधिग्रहण की विधियों का उल्लेख किया गया है। इस अनुसूची में सम्मिलित विषयों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner