Super Exam Geography Humidity and Precipitation / आर्द्रता एवं वर्षण Question Bank आर्द्रता एवं वर्षण

  • question_answer
    निम्नलिखित में से कौन वर्षा के प्रकारों में सम्मिलित नहीं है?

    A) संवहनीय

    B) पर्वतीय

    C) चक्रवातीय

    D) अर्द्ध चक्रवाती

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - अर्द्ध चक्रवाती
    व्याख्या - पृथ्वी पर होने वाली वर्षा को उत्पत्ति के आधार पर तीन भागों संवहनीय, पर्वतीय, चक्रवातीय में बांटा गया है।
    संवहनीय वर्षा मुख्य रूप से विषुवत रेखीय प्रदेशों में नियमित रूप से दोपहर के कुछ समय बाद होती है। ऐसे क्षेत्रों में अधिक गर्मी पड़ने के कारण वायु गर्म होकर ऊपर उठती है और साथ ही समुद्र का जल तेजी से वाष्प के रूप में परिवर्तित होकर ऊपर जाने लगता है, यह क्रिया ‘संवहन’ कहलाती है। इस संवहन की क्रिया से ही संवहनीय वर्षा होती है।
    पर्वतीय वर्षा विश्व में सर्वाधिक होती है, जिसमें वाष्प से भरी वायु को पर्वत के सहारे ऊपर उठकर ठण्डा होना पड़ता है। इसे धरातलीय वर्षा भी कहा जा सकता है।
    चक्रवातीय वर्षा ठंडे प्रदेशों में होती है। इसमें चक्रवातों से वर्षा होती है। चक्रवातों में वायु केन्द्र की ओर तेजी से बढ़ती है और ऊपर उठने लगती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner