नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये - |
1. भारत में कच्छ की खाड़ी में ज्वारीय तरंगों द्वारा ऊर्जा उत्पन्न करने की उत्कृष्ठ परिस्थितियाँ हैं। |
2. महासागरीय तरंगों का प्रयोग विद्युत उत्पादन के लिये किया जा सकता है। |
3. भारत में केरल थोरियम में अग्रणी राज्य है। |
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? |
A) केवल 1 और 2
B) केवल 2
C) केवल 2 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - 1, 2 और 3 |
व्याख्या - खनिजों के संदर्भ में उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। |
भारत में कच्छ की खाड़ी में ज्वारीय तरंगों द्वारा ऊर्जा उत्पन्न करने की आदर्श दशाएँ स्थित हैं। राष्ट्रीय हाइड्रोपावर कॉरपोरेशन (NHPC) ने यहाँ 900 मेगावाट का ज्वारीय विद्युत ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है। |
महासागरीय तरंगों का प्रयोग विद्युत उत्पादन के लिये किया जा सकता है, जिसमें सँकरी खाड़ी के आर-पार बाढ़ द्वार बनाकर बांध बनाए जाते हैं। |
केरल में मिलन वाली मोनाजाइट रेत में थोरियम पाया जाता है, जिसका उपयोग आण्विक ऊर्जा उत्पन्न करने के लिये न्यूक्लियर पावर प्लांट में किया जाता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec