Super Exam History Gandhi era Question Bank गाँधी युग

  • question_answer
    वर्ष 1918 की अहमदाबाद मिल हड़ताल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
    1. यह कार्य के घंटो के संबंद्ध में तथा कामगारों एवं यूरोपीय मिल मालिकों के बीच विवाद से सम्बंधित था।
    2. गांधीजी ने कामगारों को हड़ताल पर जाने की सलाह दी।
    उपरोक्त में से कौनसा सत्य है?

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों

    D) न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन की शुरुआत मिल मालिकों द्वारा बढे हुए प्लेग भत्ते को वापस लेने के विरोध में हुआ। 1917 र्इ. में अहमदाबाद में प्लेग की बीमारी फैलने के कारण मिल कर्मचारियों को प्लेग बोनस दिया जाता था। 1918 र्इ. में मिल मालिकों ने बोनस समाप्त करने की घोषणा कर दी। जिसका मिल मजदूरों ने विरोध किया। गांधी जी ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मिल मजदूरों को शांतिपूर्वक, अहिंसात्मक हड़ताल पर चले जाने एवं 35 % बोनस की मांग करने को कहा परन्तु मजदूर 50 % भत्ते की मांग कर रहे थे। गांधी जी ने मजदूरों के समर्थन में भूख हड़ताल करने का फैसला किया। हड़ताल को देखते हुए मिल मालिक 20 % भत्ता देने को सहमत हो गए।
    टिप्पणी - इस आंदोलन में अंबालाल साराभार्इ की बहन अनुसूइया बेन ने गांधी जी का साथ दिया और एक दैनिक समाचार पत्र का प्रकाशन भी किया। मजबूर होकर मिल मालिक मजदूरों से समझौता करने के लिए तैयार हो गए। सारा मामला एक ट्रिब्यूनल को सौंप दिया गया। ट्रिब्यूनल ने सारे मामले को देखते हुए हुए मजदूरों को 35 % भत्ता देने की घोषणा कर दी जिससे हड़ताल समाप्त हो गर्इ। यह गांधी जी का भारत में दूसरा सफल आंदोलन था। इस आंदोलन में गांधी जी ने पहली बार भूख हड़ताल की थी।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner