Super Exam History The Gupta Empire Question Bank गुप्त वंश

  • question_answer
    गुप्त संम्राट, जिसने ‘हूणों’ को पराजित किया, थे-

    A)  समुद्रगुप्त                                                  

    B)  चंद्रगुप्त द्वितीय

    C)  स्कंदगुप्त                                                   

    D)  रामगुप्त

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर – [c] स्कंदगुप्त व्याख्या - हूणों का प्रथम आक्रमण स्कंदगुप्त के समय में हुआ। इस आक्रमण का नेता खुशनेवाज था। इस युद्ध में स्कंदगुप्त ने हूणों को बुरी तरह से परास्त किया तथा भारत से बाहर खदेड़ दिया। इस युद्ध का प्रमाण स्कंदगुप्त के जूनागढ अभिलेख से मिलता है, जिसमें हूणों को म्लेच्छ कहा गया है। म्लेच्छ - म्लेच्छ से तात्पर्य गंधार से है, जहां पराजित होने के बाद हूण नरेश ने शरण ली थी। विशेष - चंद्रगोमिन ने अपने व्याकरण में एक सूत्र लिखा है - जटों (गुप्तों) ने हूणों को जीता, यहां इस पंक्ति का अर्थ स्कंदगुप्त की हूण-विजय से है। सोमदेव के कथासरित्सागर में उल्लेख मिलता है, कि उज्जयिनी के राजा महेन्द्रादित्य के पुत्र विक्रमादित्य ने म्लेच्छों को जीता था। यहां भी स्कंदगुप्त की ओर ही संकेत है, जो कुमारगुप्त महेन्द्रादित्य का पुत्र था। म्लेच्छों से तात्पर्य हूणों से ही है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner