Super Exam History The Gupta Empire Question Bank गुप्त वंश

  • question_answer
    निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है ?

    A)  कुमारगुप्त - मंदसौर अभिलेख

    B)  पतिक -तक्षशिला अभिलेख

    C)  प्रभावती गुप्ता -उदयगिरी गुहा अभिलेख

    D)  समुद्रगुप्त - एरण अभिलेख

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर – [c] प्रभावती गुप्ता -उदयगिरी गुहा अभिलेख व्याख्या - ‘चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य’ के उदयगिरि गुहा लेख में सनकानिक गणराज्य के प्रमुख सनकानिक महाराज का उल्लेख मिलता है। इस लेख से विदित होता है कि इन गणराज्यों के प्रधान, राजा अथवा महाराज की उपाधि धारण करते थे। ए. एस. अल्टेकर की धारणा है कि सनकानिक गणराज्य में प्रधान का पद इस काल में वंशानुगत हो चुका था। समुद्रगुप्त के शासन काल के अंत में अथवा चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य के काल में इन गणतंत्रीय राज्यों की स्वतंत्र राजनैतिक सत्ता समाप्त हो गयी और वे गुप्त साम्राज्य के अभिन्न अंग बन गये। इस प्रकार चैथी सदी के उपरांत गणराज्यों की स्वतंत्र राजनैतिक सत्ता का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं होता।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner