Super Exam History The Gupta Empire Question Bank गुप्तयुगीन प्रशासन

  • question_answer
    निम्नलिखित में से प्रशासन की सबसे बड़ी इकाई कौन-सी थी?

    A) भुक्ति

    B) गोप्ता

    C) देश

    D) उपरिक

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - देश व्याख्या - गुप्त प्रशासन की सबसे बड़ी इकाई राष्ट्र थे। संपूर्ण साम्राज्य को राष्ट्रों, देश या भुक्तियों में विभाजित किया गया था। गुप्तकालीन अभिलेखों में कुछ भुक्तियों के नाम भी मिलते हैं, जैसे-बंगाल में पुण्ड्रवर्द्धन भुक्ति था जिसके अन्तर्गत उत्तरी बंगाल का क्षेत्र आता था। भुक्तियों पर राजा द्वारा नियुक्त किये गये उपारिकों द्वारा सीधे-साधे शासन किया जाता था। कुमारगुप्त प्रथम के समय में पश्चिमी मालवा में स्थानीय शासक बन्धुवर्मन सहायक शासक के रूप था। सौराष्ट्र में पर्णदत्त को स्कन्दगुप्त के द्वारा गर्वनर नियुक्त किया गया था। प्रांत या भुक्ति को पुनः जिलों या विषयों में विभाजित किया गया था जो आयुक्त नामक अधिकारी के अधीन होता था और कहीं-कहीं पर उसे विषयपति भी कहा जाता था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner