Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank चित्रकला परिचय एवं प्रकार (चित्रकला भाग 1)

  • question_answer
    जोगीमारा गुफाओं के चित्रों में सम्मिलित हैं -
    1. लक्षमण झूला
    2. नृत्यांगना
    3. मनुष्य

    A) केवल 1

    B) 1 और 2

    C) 2 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर – [d] 1, 2 और 3
    व्याख्या -जोगीमारा गुफाएं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक हैं। ये गुफाएं अम्बिकापुर (सरगुजा जिला) से 50 किलोमीटर की दूरी पर रामगढ़ स्थान में स्थित है। यहां के चित्रों की विषयवस्तु में लक्ष्मण झूला, भवनों, पशुओं और मनुष्यों की आकृतियों का आलेखन किया गया है। एक चित्र में नृत्यांगना बैठी हुई स्थिति में चित्रित है और गायकों तथा नर्तकों के झुंड के घेरे में है। यहां के चित्रों में झांकती रेखाएं लय तथा गति से युक्त हैं।
    टिप्पणी - जोगीमारा गुफाओं का सर्वप्रथम अध्ययन असित कुमार हलधर एवं समरेन्द्रनाथ गुप्ता ने वर्ष 1914 में किया था।
    विशेष - ऐसा माना जाता है कि जोगीमारा के भित्तिचित्र भारत के प्राचीनतम भित्तिचित्रों में से हैं। विश्वास किया जाता है कि देवदासी सुतनुका ने इन भित्तिचित्रों का निर्माण करवाया था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner