Super Exam Geography Important Schedule Tribes Of India / भारत की महत्वपूर्ण अनुसूची जनजातियाँ Question Bank जनजाति परिदृश्य

  • question_answer
    भारत के ‘चांग्पा’ समुदाय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - (IAS (Pre) 2014)
    1. वे मुख्यत: उत्तराखंड राज्य में रहते हैं।
    2. वे अच्छे किस्म का ऊन देने वाले पश्मीना बकरों-बकरियों को पालते हैं।
    3. उन्हें अनुसूचित जनजातियों की श्रेणी में रखा जाता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A) केवल 1

    B) केवल 2 और 3

    C) केवल 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2 और 3
    व्याख्या - ‘चांग्पा’ तिब्बतीय प्रजातीय समूह की अध-खानाबदोश (Semi - nomadic) प्रजाति है, जो मुख्यतया जम्मू-कश्मीर के जास्कर क्षेत्र में पार्इ जाती हैं। इस समुदाय का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है। इन्हें पहाड़ी ढालों पर मवेशियों और पश्मीना बकरों-बकरियों के झुंड के साथ अक्सर देखा जाता है। वर्ष 2001 में इन्हें अनुसूचित जनजातियों (ST) की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner