Super Exam Geography Irrigation and Multipurpose Projects / सिंचाई और बहुउद्देशीय परियोजनाएं Question Bank जल संसाधन, सिंचाई एवं बहुउद्देषीय परियोजनाएं

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
    1. बहुउद्देशीय परियोजनाओं को आधुनिक भारत का मंदिर भी कहा गया है।
    2. बहुउद्देशीय परियोजनाएं जल बहाव को नियंत्रित कर बढ़ नियंत्रण में सहायक है।
    3. बहुउद्देशीय परियोजनाओं के कारण भूमि निम्नीकरण की समस्या में वृद्धि होती है।
    उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के संबंध में सत्य है/हैं?
    कूट:

    A) केवल 1 और 2                          

    B) केवल 2 और 3

    C) केवल 2                    

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
    जवाहरलाल नेहरू गर्व से बांधों को ‘‘आधुनिक भारत के मंदिर’’ कहा करते थे, उनका मानना था कि इन परियोजनाओं के चलते कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और नगरीय अर्थव्यवस्था समन्वित रूप से विकास करेगी।
    बहुउद्देशीय परियोजनाओं के तहत एकत्रित जल के अनेक उपयोग समन्वित होते हैं। इनका उपयोग सिंचार्इ के अलावा विद्युत उत्पादन, घरेलू और औद्योगिक उपयाग हतु जल आपूर्ति के लिए बाढ़, नियंत्रण, मनोरंजन, आंतरिक नौचालन और मत्स्य पालन के लिए भी किया जाता है।
    नदियों पर बांध बनाने और उनका बहाव नियंत्रित करने से अत्यधिक तलछट जलाशय की तली पर जमा होता रहता है। बांध के जलाशय पर तलछट जमा होने का अर्थ यह भी है कि यह तलछट, जो कि एक प्राकृतिक उर्वरक है, बाढ़ के मैदानों तक नहीं पहुंचाता, जिसके कारण भूमि निम्नीकरण की समस्याएं बढ़ती है।
    यह भी माना जाता है कि बहुउद्देशीय परियोजनाओं के कारण भूकंप आने की संभावना बढ़ जाती है और अत्यधिक जल के उपयोग से जल-जनित बीमारियां, फसलों में कीटाणु-जनित बीमारियां और प्रदूषण फैलते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner