Super Exam Geography Irrigation and Multipurpose Projects / सिंचाई और बहुउद्देशीय परियोजनाएं Question Bank जल संसाधन, सिंचाई एवं बहुउद्देषीय परियोजनाएं

  • question_answer
    दामोदर घाटी परियोजना के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये -
    1. रिहंद बांध परियोजना महानदी पर स्थित है।
    2. दामोदर घाटी परियोजना स्वतंत्र भारत की तीसरी बहुउद्देश्यीय परियोजना है।
    3. भाखड़ा-नांगल बांध पंजाब गंगा नदी में स्थित है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

    A) केवल 1 और 2                          

    B) केवल 2

    C) केवल 2 और 3                          

    D) सभी कथन असत्य हैं।

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - सभी कथन असत्य हैं।
    व्याख्या - उपरोक्त सभी कथन असत्य है।
    रिहंद बांध परियोजना महानदी पर नहीं बल्कि सोन नदी की सहायक रिहंद नदी पर स्थित है। इसके पीछे बनी झील गोविन्द बल्लभ पन्त सागर है, जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर अवस्थित है।
    दामोदर घाटी परियोजना स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देश्यीय परियोजना है। यह दामोदर नदी पर स्थित है।
    इस परियोजना के अंतर्गत तिलैया, कोणार, मैथान और पंचेत पहाड़ी पर बांध बनाए गए हैं।
    भाखड़ा-नांगल बांध पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सतलज नदी पर स्थित है। बांध के पीछे गोविन्द सागर झील है जो हिमाचल प्रदेश में है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान इस परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner