Super Exam Chemistry Classification of Elements and Periodicity in Properties / तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणों में आवर्ति Question Bank तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणों में आवर्तित

  • question_answer
    कथन - रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी में इलेक्ट्रॉनीय बंधुता किसी एक वर्ग में सदैव ऊपर से नीचे की ओर बढ़ती हैं। (UPSC 2003)
    कारण (R) - किसी एक वर्ग में परमाण्वीय त्रिज्याएं सामान्यत: ऊपर से नीचे की ओर बढ़ती है।

    A) कथन गलत है परन्तु कारण सही है।

    B) कथन सही है परन्तु कारण गलत है।

    C) कथन और कारण दोनों सहीं है, किन्तु कारण, कथन का सहीं स्पष्टीकरण नहीं है।

    D) कथन और कारण दोनों सहीं है और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - कथन गलत है परन्तु कारण सही है।
    व्याख्या - रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी के किसी वर्ग में नीचे की ओर जाने पर तत्वों की इलेक्ट्रॉन बंधुताएं सामान्यत: घटती है, जबकि परमाणु त्रिज्याएं बढ़ती है। अत: कथन गलत है। पुन: किसी एक वर्ग में परमाणवीय त्रिज्याएं (Atomic Radius) ऊपर से नीचे की ओर जाने पर बढ़ती हैं। अत: कारण (R) सही है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner