Super Exam Chemistry Chemistry in Everyday Life / दैनिक जीवन में रसायन Question Bank दैनिक जीवन में रसायन

  • question_answer
    कथन-ग्राही शरीर के संचार प्रक्रम के लिए अति आवश्यक होते हैं।
    कारण- ग्राही प्रोटीन होते हैं।

    A) कथन और कारण दोनों सही है और कारण कथन का सही स्पष्टीकरण है।

    B) कथन और कारण दोनों सही कथन है परन्तु कारण कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

    C) कथन और कारण दोनों ही गलत कथन हैं।

    D) कथन सही है परन्तु कारण गलत कथन है।

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर:- कथन और कारण दोनों सही है और कारण कथन का सही स्पष्टीकरण है।
    व्याख्या : ग्राही एक बहुत कम समय के लिए संदेश को स्थानान्तरित करने के लिए न्यूरोट्रांसमीटर (लघु अणु) के साथ जुड़ते हैं एवं संदेश को स्थानान्तरित करने के बाद ये तुरन्त पूर्व की स्थिति में आ जाते हैं तब ग्राही कोशिका के अन्दर संदेश स्थानान्तरित करते हैं। ग्राहीप्रोटीन होते हैं और ये मानव शरीर में संचार प्रक्रम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं।
    विशेष- शरीर में अत्यधिक संख्या में अनेक प्रकार के ग्राही होते हैं जो अलग-अलग रासायनिक संदेशवाहकों से अन्योन्य क्रिया कर सकते हैं। यह ग्राही रासायनिक संवाहकों में से एक के मुकाबले दूसरे के प्रति चयनात्मकता दिखलाते हैं, क्योंकि इनकी बंधनी सतहों के आकार, संरचना, और ऐमीनो अम्ल संघटन अलग-अलग होते हैं।  जो औषधि ग्राही की सतह पर बंधित (Bind) होकर इस के प्राकृतिक कार्य में अवरोध उत्पन्न करती हैं वह विरोधी (Antagonists) कहलाती हैं। यह संदेश अवरुद्ध करने के लिए लाभकारी होती हैं। दूसरे प्रकार की औषधि वे हैं जो प्राकृत संदेशवाहक की नकल करके ग्राही को सक्रिय कर देती हैं, इन्हें ऐमोनिस्ट कहते हैं। यह प्राकृत रासायनिक  संदेशवाहक की कमी होने पर लाभदायक होती हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner