Super Exam Physics Thermal Properties of Matter / द्रव्य के तापीय गुण Question Bank द्रव्य के तापीय गुण एवं ऊष्मागतिकी

  • question_answer
    किस बिन्दु पर फॉरेनहाइट तापक्रम सेंटीग्रेड तापक्रम का दोगुना होता है?           (RPSC 2007)

    A) \[-6.7{}^\circ C\]

    B) \[-12.3\text{ }{}^\circ C\]

    C) \[12.3\text{ }{}^\circ C\]

    D) \[160\text{ }{}^\circ C\]

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - \[160\text{ }{}^\circ C\]
    व्याख्या - \[\frac{C}{5}=\frac{F-32}{9}\]
    (जहां C= सेंटीग्रेड तापक्रम, F= फारेनहाइट तापक्रम)
    \[=\frac{C}{5}=\frac{2C-32}{9}=9C=10C-160\],
    \[\]                    [F= 20 प्रश्न में दिया गया है]
    अत: \[160{}^\circ C\] पर फारेनहाइट तापक्रम दोगुना होगा।
    विशेष
    ताप- ताप वह भौतिक राशि है जो किसी वस्तु के गर्माहट अथवा ठंडक का माप होता है। किसी वस्तु को छूने पर वस्तु गर्म लगती है तो उसे अधिक ताप पर तथा ठंडी लगती है तो उसे कम ताप कहा जाता है। अणु गति सिद्धांत के अनुसार किसी वस्तु का ताप उसके अणुओं की गतिज ऊर्जा पर निर्भर करता है। गतिज ऊर्जा बढ़ाने पर ताप बढ़ जाता है तथा गतिज ऊर्जा घटने पर ताप घट जाता है। ताप का मात्रक- केल्विन होता है। इसका मान जल के त्रिक बिन्दु का \[\frac{1}{273.16}\] गुना होता है। ताप एक अदिश राशि है।
    कैल्विन पैमाने के अतिरिक्त ताप का मापन डिग्री, सेल्सियस, फॉरेनहाइट आदि इकाइयों में किया जाता है।
    सेन्टीग्रेट (सेल्सियस) ताप पैमाना- इस पैमाने के अंतर्गत हिम बिन्दु \[\left( 0{}^\circ C \right)\] तथा भाप बिन्दु \[100\text{ }{}^\circ C\] माना जाता है। इस पैमाने को 100 समान भागों में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक भाग \[1{}^\circ C\] मान को प्रदर्शित करता है। इसकी खोज स्वीडन वैजानिक सेल्सियस ने (1730) में की।
    फारेनहाइट ताप पैमाना- इस पैमाने के अंतर्गत हिम बिन्दु \[32{}^\circ F\] तथा भाप बिन्दु \[212{}^\circ F\] माना गया है। इस पैमाने को. 180 समान भागों में विभाजित किया जाता है। जिसका प्रत्येक भाग \[1{}^\circ F\]मान को प्रदर्शित करता है। जर्मन वैज्ञानिक फारेनहाइट ने 1717. में इसकी खोज की।
    रयूमर ताप पैमाना- इस पैमाने के अंतर्गत हिम बिन्दु \[0{}^\circ R\]तथा भाप बिन्दु \[80{}^\circ R\]माना गया है। इस पैमाने को 80 समान भागों में विभाजित किया गया है। जिसका प्रत्येक भाग \[1{}^\circ R\] मान को प्रदर्शित करता है। इसकी खोज फ्रांस के वैज्ञानिक रियूमर ने 1731 में की थी।
    कैल्विन ताप पैमाना- केल्विन या परम पैमाने का आविष्कार लार्ड केल्विन द्वारा 1852 में कि गई थी।
    इस पैमाने के अंतर्गत हिम बिन्दु 273.15K तथा भाप बिन्दु 373.15K माना गया है। इस पैमाने को 100 समान भागो में विभाजित किया जाता है। जिसका प्रत्येक भाग 1K मान को प्रदर्शित करता है।
    रेन्काइन ताप पैमाना- इस पैमाने के अंतर्गत हिम बिन्दु 460 Ra तथा भाप बिन्दु 672 Ra माना जाता है। इस पैमाने को 212 समान भागों में विभाजित किया जाता है। जिसका प्रत्येक भाग 1 Ra मान को प्रदर्शित करता है।
    विभिन्न ताप पैमानों में संबंध –
    \[\frac{C}{5}=\frac{F-32}{9}=\frac{R}{4}=\frac{K-273}{5}=\frac{Ra-460}{10.6}\]


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner