Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank नृत्य परंपरा का परिचय एंव भारत में शास्त्रीय नृत्य (नृत्यकला भाग 1)

  • question_answer
    इन्द्राणी रहमान तथा चाल्र्स फैब्री का सम्बन्ध किस नृत्य से है?                                              (JKPSC 2013)

    A) कथकली   

    B)          मणिपुरी

    C) कथक                       

    D)          ओडिसी

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - ओडिसी
    व्याख्या - ओडिसी नृत्य को प्रसिद्ध करने का श्रेय इन्द्राणी रहमान तथा चाल्र्स फैब्री को है। इसमें हिन्दुस्तानी तथा कर्नाटक संगीत दोनों का प्रयोग किया जाता है। ब्रिटिश शासन के दौरान इस नृत्य पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था, परन्तु स्वतंत्रता के पश्चात् ओडिसी को अपने गुरुओं द्वारा पुनर्जीवित किया गया, जिनमे पंकज चरण दास, केलुचरण महापात्रा, और देबा प्रसाद दास प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त संयुक्ता पाणिग्रही, प्रियम्बदा मोहंती, कुमकुम मोहंती, मिनाती मिश्रा, और सोनल मानसिंह ओडिसी नृत्य के जाने माने कलाकार हैं।
    टिप्पणी -
    · ओडिसी नृत्य में भगवान् कृष्ण की प्रचलित कथाओं के आधार पर नृत्य होता है।
    · प्रारम्भ में ओडिसी नृत्य का, पुरी के जगन्नाथ मंदिर के आंतरिक गर्भगृह में केवल देवताओं के प्रदर्शन के लिए किया जाता था।
    · महेश्वर महापात्रा द्वारा रचित पंद्रहवीं सदी के अभिनय पाठ चंद्रिका, ओडिसी नृत्य की विशेषताओं को वर्णित करता है।
    · ओडिसी नृत्य में एक उल्लेखनीय मूर्तिकला की गुणवत्ता पाई जाती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner