Super Exam Physics Light - Reflection and Refraction Question Bank प्रकाश एवं प्रकाशकीय यंत्र

  • question_answer
    जब धूप वर्षा की बूंदों पर गिरती है तो इन्द्रधनुष बनता है। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सी भौतिक परिघटनाएं जिम्मेदार है?
    (A) परिक्षेपण              (B) अपवर्तन          (C) आंतरिक परावर्तन (UPSC 2013, BPSC 1999, RPSC 1993)
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A) केवल 1 और 2

    B) केवल 2 और 3

    C) केवल 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - प्रकृति में इंद्रधनुष वायुमंडल में उपस्थित जल की बूंदो के द्वारा प्रकाश के परिक्षेपण एवं सूर्य के स्पेक्ट्रम का एक अच्छा उदाहरण है। यह सूर्य के प्रकाश का जल की गोलीय सूक्ष्म बूंदों द्वारा परिक्षेपण, अपवर्तन तथा आंतरिक परावर्तन के संयुक्त प्रभाव की परिघटना है। जब इंद्र धनुष में रंगों का क्रम लाल रंग से बैंगनी रंग की ओर होता है तो हमें प्राथमिक इंद्रधनुष दिखाई देता है। कभी -कभी एक इंद्रधनुष के ऊपर दूसरा इंद्रधनुष दिखाई देता है। ऊपर वाले इंद्रधनुष में रंगों का क्रम बैंगनी से लाल रंग होता है। इसे द्वितीयक इंद्रधनुष कहते है। प्राथमिक इंद्रधनुष प्रेक्षक की आंख पर \[2{}^\circ \] का दर्शन कोण बनता है। और द्वितीयक \[3{}^\circ \] का दर्शन कोण बनाता है। इंद्रधनुष के निर्माण हेतु आवश्यक शर्ते है (i) सूर्य प्रेक्षक के पीठ की ओर हो (ii) वर्षा के बाद आकाश साफ हो, सूर्य प्रकाश चमकीला हो और सूर्य के विपरीत ओर बादल हो। मध्याह में इंद्रधनुष दिखाई नहीं देता क्योंकि उस समय सूर्य प्रेक्षक के पीठ की ओर नहीं होता है। द्वितीयक इंद्रधनुष में प्रकाश का दो बार अपवर्तन तथा दो बार आंतरिक परावर्तन होता है जबकि प्राथमिक इंद्रधनुष में प्रकाश का दो बार अपवर्तन एवं एक बार आंतरिक परावर्तन होता है। इस प्रकार द्वितीयक इंद्रधनुष बनते समय प्रकाश का अधिक अवशोषण होता है। अतः वह फीका होता है। प्राथमिक इंद्रधनुष का निर्माण उस समय होता है जबकि प्रकाश की किरणे जल बूंदो के केन्द्र के ऊपर आपतित होती है तथा द्वितीयक इंद्रधनुष का निर्माण उस समय होता है, जबकि प्रकाश की किरणें जल बूंदो के केन्द्र के नीचे आपतित होती है। अत: द्वितीयक इंद्रधनुष में रंगों का क्रम प्राथमिक इंद्रधनुष की तुलना में विपरीत होता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner