A) पेरिस्कोप
B) सेक्सटैण्ट
C) स्टियरो स्कोप
D) टेलिस्कोप
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - पेरिस्कोप |
व्याख्या - पेरिस्कोप एक प्रकाशीय यंत्र है जिसके द्वारा प्रेक्षक छिपा रह कर भी अपने चारों ओर के वातावरण को देख सकता है। इसका उपयोग पनडुब्बी, युद्धपोत, युद्ध क्षेत्र में छिपे सैनिकों द्वारा लक्ष्य को देखने और शत्रु की गतिविधि का ज्ञान प्राप्त करने के लिए करते हैं। |
उपकरण (Equipment) | उपकरण का प्रयोग (Uses of Equipment) |
अमीटर (Ammeter) | अमीटर का प्रयोग विद्युत धारा की तीव्रता को मापने के लिए किया जाता है। |
एयरोमीटर (Aerometer) | इसका प्रयोग वायु तथा गैस का भर एवं घनत्व मापने हेतु किया जाता है। |
अल्टीमीटर (Altimeter) | अल्टीमीटर यात्रा के दौरान विमान की ऊंचाई मापने का यंत्र है। यह यंत्र ऊंचाई बढ़ने के साथ वायु दाब में आने वाली कमी के सिद्धांत पर कार्य करता है। |
आडियोमीटर (Audiometer) | यह ध्वनि की तीव्रता मापने वाला यंत्र है। |
एक्टिनोमीटर (Actinometer) | इसका प्रयोग सूर्य की किरणों की तीव्रता ज्ञात करने के लिए किया जाता है। |
एनिमोमीटर (Anemometer) | यह यंत्र चलने वाली वायु की गति का मापन करता है। |
एक्सिलरोमीटर (Accelerometer) | यह वाहन की चाल की वृद्धि दर को मापने वाला यंत्र है। |
हाइड्रोफोन (Hydrophone) | यह पानी के अंदर ध्वनि तरंगों की माप एवं गणना करता है। |
लेक्टोमीटर (Lactometer) | यह दूध की शुद्धता की माप करने वाला यंत्र है। |
मैनोमीटर (Manometer) | मैनोमीटर गैसों का दवाब मापने वाला उपकरण है। इसे दाबमापी भी कहा जाता है। |
मैग्नोमीटर (Magnometer) | यह चुम्बकीय क्षेत्र की माप करने वाला उपकरण है। |
माइक्रोस्कोप (Microscope) | यह बहुत छोटी और नग्न आंखों से न दिखायी देने वाली वस्तुओं को देखने वाला यंत्र है। इसमें लेंस का प्रयोग करके वस्तु के आकार को कई गुना बढ़ दिया जाता है जिससे वे दिखाई पड़ने लगती है। |
ओडोमीटर (Odometer) | यह वाहनों के पहियों द्वारा तय की गयी दूरी को मापने वाला उपकरण है। |
ओण्डोमीटर (Ondometer) | यह विद्युत चुम्बकीय तरंगों की आवृत्ति को मापने वाला उपकरण है। |
ओममीटर (Ohmmeter) | ओममीटर विद्युत प्रतिरोध को मापने वाला उपकरण है। |
पायरोमीटर (Pyrometer) | यह सुदूर खगोलीय पिण्डों तथा सूर्यए तारों आदि का ताप मापने वाला यंत्र है। |
डेंसिटीमीटर (Densitymeter) | यह यंत्र घनत्व मापने के लिए प्रयुक्त होता हैं |
एण्डोस्कोप (Endoscope) | यह उपकरण शरीर के आंतरिक अंगों को देखने के लिए प्रयुक्त होता है। |
फेटोमीटर (fathometer) | यह समुद्र की गहराई मापने का यंत्र है। |
गैल्वेनोमीटर (Galvanometer) | गैल्वेनोमीटर किसी परिपथ में धाराए धारा की दिशा तथा विभवांतर की माप करता है। मुख्यतः यह विद्युत धारा की प्रबलता की माप करता है। |
ग्रामोफोन (Gramophone) | यह रिकॉर्ड की गयी ध्वनि को पुनः सुनाता है। |
हाइड्रोमीटर (Hydometer) | यह द्रवों के आपेक्षिक घनत्व की माप करने वाला यंत्र है। |
हाइग्रोमीटर (Hygrometer) | यह वायुमण्डलीय आर्द्रता की माप करने वाला यंत्र है। |
सैक्रोमीटर (Saccharometer) | यह किसी घोल में शक्कर की मात्रा का पता लगाने वाला उपकरण है। |
स्फिग्मोफोन (Sphygmophone) | इस यंत्र से नाड़ी की धड़कन की आवाज को तेज ध्वनि में सुना जा सकता है। |
टेलीस्कोप (Telliscope) | इसका प्रयोग दूर स्थित पिण्डों या वस्तुओं को देखने के लिए किया जाता है। |
टैकोमीटर (Tachometer) | यह वायुयानों तथा मोटर नावों की गति मापने वाला उपकरण है। |
पालीग्राफ (Polygraph) | इस यंत्र का प्रयोग झूठ का पता लगाने हेतु किया जाता है। |
रैडियेटर (Radioator) | यह वाहनों के इंजन को ठंडा करने वाला उपकरण है। |
राडार (Radar) | यह उपकरण दूर से आने वाले वायुयानों की गति तथा दिशा को ज्ञात करने वाला उपकरण है। |
सीस्मोग्राफ (Seismograph) | इसे भूकम्पमापी यंत्र है जो भूकंप की तीव्रता का पता लगाता है। |
स्पीडोमीटर (Speedometer) | यह गतिमान वाहनों की गति की माप करने वाला यंत्र है। |
थर्मामीटर (Thermometer) | इससे मानव शरीर का तापमान मापा जाता है। |
बेन्चुरीमीटर (Venturimeter) | यह किसी द्रव के प्रवाह की गति को मापने वाला उपकरण है। |
विस्कोमीटर (Viscometer) | यह द्रवों की श्यानता (गाढ़ापन) मापने का उपकरण है। |
वोल्टमीटर (Voltmeter) | यह दो बिन्दुओं के बीच आवेश भिन्नता की द्य माप करने वाला उपकरण है। |
वेक्युम क्लीनर (vaccum Cleaner) | यह धूल साफ करने वाला उपकरण है। |
जिंकोग्राफ (Zincograph) | यह जस्ता धातु पर मुद्रण करने वाला यंत्र है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec