Super Exam Geography Resources and Industry / संसाधन एवं उद्योग Question Bank भारत के उद्योग

  • question_answer
    सूची - I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -     (IAS (Pre) 2007, UPPCS (Pre) 2017)
    सूची – I (’एल्युमीनियम कंपनी) सूची - II (अवस्थिति)
    A BALCO 1. हीराकुंड
    B HINDALCO 2. कोरबा
    C INDALCO 3. कोरापुट
    D NALOCO 4. रेनुकूट
    कूट:

    A) A-3, B-1, C-4, D-2

    B) A-2, B-4, C-1, D-3

    C) A-3, B-4, C-1, D-2

    D) A-2, B-1, C-4, D-3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - 2   4   1   3
    व्याख्या -
    हिंदुस्तान एल्युमीनियम कंपनी (HINDALCO)
    कारखाना -
    1. रेणुकूट-सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)
    बॉक्साइट की प्राप्ति-झारखंड ओडिशा व छत्तीसगढ़ राज्यों से।
    ऊर्जा की प्राप्ति - रिहंद जलविद्युत परियोजना से।
    सहयोगी देश - संयुक्त राज्य अमेरिका
    भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO)
    कारखानें -
    1. कोरबा - छत्तीसगढ़
    बॉक्साइट की प्राप्ति - अमरकंटक पहाड़ी से।
    ऊर्जा की प्राप्ति - NTPC के स्थानीय संयंत्र से।
    2. रत्नागिरी - महाराष्ट्र,
    बॉक्साइट की प्राप्ति - महाराष्ट्र के क्षेत्र से।
    ऊर्जा की प्राप्ति - कोयना जलविद्युत परियोजना (सतारा, महाराष्ट्र) से।
    नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO)
    कारखाने -
    1. दामनजोड़ी - कोरापुट (ओडिशा) बॉक्साइट की प्राप्ति- कोरापुट से।
    2. अंगुल - ओडिशा
    मद्रास एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (MALCO)
    कारखाना -
    1. मेटूर (तमिलनाडु)
    बॉक्साइट - शेवरॉय पहाड़ी से
    जलविद्युत - मेटूर परियोजना से
    सहयोगी देश - इटली
    वेदांता एल्युमीनियम लिमिटेड
    कारखाना -
    1. झारसुगड़ा, लंजीगढ़ (ओडिशा)
    सहयोगी देश - जर्मनी


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner