Super Exam Geography Physical Division of India / भारत का भौतिक विभाजन Question Bank भारत का भौतिक विभाजन

  • question_answer
    निम्न कथनों में विचार करें -
    1. डंकन पैसेज दक्षिण अण्डमान एवं लिटिल अण्डमान के बीच है।
    2. 9 डिग्री चौनल कावारत्ती को मिनीकॉय से अलग करती है।
    3. 8 डिग्री चौनल मिनीकॉय द्वीप (भारत) को मालदीव से अलग करता है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2                   

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3   

    D)        1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - भारत के द्वीपों को मुख्य रूप से दो भागों में बाटा जा सकता है
    1. लक्ष्यद्वीप समूह
    2. अंडमान - निकोबार द्वीप समूह
    अंडमान-निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित अण्डमान समूह में 204 द्वीप है, जिनमें मध्य अण्डमान सबसे बड़ा द्वीप है। ये द्वीप समूह देश के उत्तर-पूर्व में स्थित पर्वत श्रृंखला का विस्तार है। निकोबार समूह में 19 द्वीप है, जिनमें ग्रेट निकोबार सबसे बड़ा है। ग्रेट निकोबार सबसे दक्षिण में स्थित है और इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप से केवल 149 किमी. दूर हैं।
    डंकन पैसेज दक्षिण अण्डमान एवं लिटिल अण्डमान के बीच है।
    10 डिग्री चौनल लिटिल अण्डमान एवं कार निकोबार के बीच है। यह अण्डमान को निकोबार से अलग करता है।
    लक्ष्यद्वीप समूह के द्वीप अरब सागर में स्थित है। इस समूह में 25 द्वीप हैं। ये सभी मूंगे के द्वीप हैं एवं प्रवाल भित्तियों से निर्मित है। इनमें तीन मुख्य द्वीप लक्षद्वीप (उत्तर में), कावारत्ती (मध्य में) मिनीकॉय (दक्षिण में) स्थित है।
    9 डिग्री चौनल कावारत्ती को मिनीकॉय से अलग करती है। 
    8 डिग्री चौनल मिनीकॉय द्वीप (भारत) को मालदीव से अलग करता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner