Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank भारत में जनजातीय एवं लोकनृत्य (नृत्यकला भाग 2)

  • question_answer
    कठपुतली नृत्य के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. यह राजस्थान की अत्यंत लोकप्रिय लोककला है।
    2. यह उदयपुर में अधिक प्रचलित है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1    

    B)          केवल 2

    C) 1 और 2   

    D)          न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - कठपुतली राजस्थान की प्राचीन लोकनृत्य है। राजस्थान की ये लोकनृत्य भारत और पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। कठपुतली राजस्थानी भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है। कठ का अर्थ होता है लकड़ी तथा पुतली का अर्थ होता है गुड़िया। कठपुतली मतलब पूरी तरह लकड़ी से बनी हुई गुड़िया, जिसमें सूती कपड़ा और धातु के तार भी काम में आते हैं। इसमें विभिन्न महान लोक नायकों यथा महाराणा प्रताप, रामदेवजी, गोगाजी आदि की कथा अथवा अन्य विषय वस्तु को कठपुतलियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है। यह राजस्थान की अत्यंत लोकप्रिय लोककला है। यह उदयपुर में अधिक प्रचलित है।
    टिप्पणी - यह लोक कला राजस्थान के नागौर तथा मारवाड़ जिले के भट आदिवासी जाति के लोगों का पारंपरिक व्यवसाय भी है। कठपुतली नाच राजस्थान में अलग-अलग विषयों पर आधारित होता है। इनमें नागौर के अमरसिंह राठौर का संवाद काफी लोकप्रिय है।
    विशेष -
    · चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में पाणिनी की अष्टाध्यायी में ‘नटसूत्र‘ में ‘पुतला नाटक’ का उल्लेख मिलता है।
    · सिंहासन बत्तीसी’ कहानी में भी विक्रमादित्य के सिंहासन की ‘बत्तीस पुतलियों’ का उल्लेख है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner