Super Exam General Studies Philosophical Trends in India / भारत में दार्शनिक प्रवृत्तियां Question Bank भारत में दार्शनिक प्रवृत्तियां

  • question_answer
    भारतीय दर्शन पद्धतियों में सबसे प्राचीन माना जाता है?

    A) योग                                         

    B) सांख्य

    C) वेदांत                                       

    D) मीमांसा

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - सांख्य
    व्याख्या - भारतीय दर्शन पद्धतियों में सांख्य सबसे प्राचीन माना जाता है। महर्षि कपिल के द्वारा सांख्य दर्शन का प्रतिपादन किया गया। सांख्य दर्शन द्वैतवादी दर्शन है। इसके अनुसार प्रकृति और दूसरा पुरुष (आत्मा) मूलतत्व हैं।
    टिप्पणी - सांख्य के अनुसार पुरुष की सत्ता स्वयंसिद्ध है। इसके अस्तित्व के खंडन में भी इसकी सिद्धि हो जाती है। जो खंडन कर रहा है वही चेतन आत्मा हैं। वह स्वयंप्रकाश ही। चेतना उसका स्वरूप लक्षण है। वह शरीर, मन, इंद्रियों और बुद्धि से भिन्न है। वह अभौतिक है। उसका न आदि है, न अंत है। अत: वह अमर है, नित्य है, शुद्ध है, बुद्ध है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner