Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में लघु चित्रकला (चित्रकला भाग 3)

  • question_answer
    पूर्व का “रैफेल” के नाम से प्रसिद्ध बिहजाद किसके शासनकाल में भारत आया?

    A) अकबर     

    B) बाबर

    C) हुमायूं       

    D) शेरशाह

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - बाबर
    व्याख्या - चित्रकला के क्षेत्र में मुगलो का विशिष्ट योगदान था। उन्होंने राजदरबार, शिकार दृश्य से सम्बन्धित नये चित्रों को आरंभ किया तथा नये रंगों और आकारों की शुरूआत की। भारत के रंगों जैसे फिरोजी रंग व लाल रंग का प्रयोग होने लगा। बाबर का भारत में शासन काल अल्पकालीन था, इसलिए वह चित्रकला के क्षेत्र में कुछ अधिक नहीं कर सका। फारस का प्रसिद्ध बिहजाद जिसे पूर्व का रैफेल भी कहा जाता है, संभवत: बाबर के समय भारत आया था क्योंकि तुजुके बाबरी में एकमात्र चित्रकार बिहजाद का ही नाम मिलता है। इसे बाबर ने अग्रणी चित्रकार कहा है।
    टिप्पणी - तैमूरी चित्रकला शैली का चरमोत्कर्ष पर ले जाने का श्रेय बिहजाद को जाता है।
    विशेष - राफेल कौन था ? -
    राफेल परम पुनरुत्थान काल के इटली के महान चित्रकार एवं वास्तुशिल्पी थे। लियोनार्डो दा विन्ची, माइकल एंजेलो और राफेल अपने युग के महान कलाकार हैं। राफेल को शताब्दियों तक समूह संयोजन का आचार्य माना जाता रहा है। व्यक्तियों के समूह, समूहों का सम्पूर्ण चित्र में अनुपात, चित्र की उंचाई और गहराई का अनुपात, और व्यक्तियों की विभिन्न मुद्राएं - इन सब में उसने कमाल कर दिखाया है। रैफेल की सर्वाधिक ख्याति उसके मैडोन्ना चित्रों से है। रैफेल की कला से ही बरोक शैली का विकास हुआ। राफेल की नारी और बाल चित्रण में विशेष अभिरुचि थी। 1514 ईसवी में राफेल सेंटपीटर के गिरजाघर का प्रमुख शिल्पी बन गया। 1515 ईसवी में निर्मित उनका एक चित्र ‘सिस्टाइन मैडोन्ना’ है जो उन्होने अकेले ही चित्रित की है। इस चित्र में मैडोन्ना पृथ्वी की मानुषी न रह कर स्वर्ग की देवी हो गयी है और उसे बादलों में तैरते हुए चित्रित किया गया है।
    राफेल द्वारा निर्मित कुछ अन्य बेहतरीन कृतियां 
    गुईडीबाल्डो डि मोंटेफेल्ट्रो का चित्र
    एलिजाबेथ गोन्जागा का चित्र
    वÆजन का विवाह (चित्रित)
    एथेंस का विद्यालय (चित्रित) 
    सिस्टाइन मैडोन्ना


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner