Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में लघु चित्रकला (चित्रकला भाग 3)

  • question_answer
               मुगल चित्रकला के संदर्भ में सत्य कथन कौनसा है?

    A) औरंगजेब ने चित्रकला को बन्द करवा दिया था।

    B) औरंगजेब के बाद मुगल चित्रकार अन्यत्र जाकर बस गये।

    C) औरंगजेब की आज्ञा से अकबर के मकबरे वाले चित्रों को चूने से पोत दिया गया था।

    D) सभी कथन सत्य हैं।

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - सभी कथन सत्य हैं।
    व्याख्या - औरंगजेब ने चित्रकला को इस्लाम के विरुद्ध मानकर बन्द करवा दिया था किन्तु उसके शासनकाल के अंतिम वर्षों में उसने चित्रकारी में कुछ रूचि ली जिसके परिणामस्वरूप उसके कुछ लघु-चित्र शिकार खेलते हुए, दरबार लगाते हुए तथा युद्ध करते हुए प्राप्त होते हैं। औरंगजेब के बाद मुगल चित्रकार अन्यत्र जाकर बस गये, जहां पर अनेक क्षेत्रीय चित्रकला शैलियों का विकास हुआ।
    टिप्पणी - मनूची ने लिखा है कि ‘औरंगजेब की आज्ञा से अकबर के मकबरे वाले चित्रों को चूने से पोत दिया गया था।’


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner