Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में लघु चित्रकला (चित्रकला भाग 3)

  • question_answer
    निम्न में से कौनसा कथन सत्य हैं
    1. कांगड़ा चित्रकला का मुख्य विषय श्रृंगार है।
    2. कांगड़ा चित्रकला में भागवत पुराण और जयदेव की गीत गोविंद की प्रेम कविताएं मुख्य विषय रहा है।

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - कांगड़ा चित्रकला का मुख्य विषय श्रृंगार है। कांगड़ा चित्रकला के पात्र उस समय समाज की जीवन शैली दर्शाते थे। भक्ति सूत्र इसकी मुख्यशक्ति है और राधा-कृष्ण की प्रेम कथा इसका मुख्य भक्ति अनुभव है जिसे देखने का आधार मन है। भागवत पुराण और जयदेव की गीत गोविंद की प्रेम कविताएं इसका मुख्य विषय रहा है। राधा-कृष्ण की रासलीला को दर्शाते हुए आत्मा का परमात्मा के साथ मिलन दिखाया है।
    टिप्पणी - कांगड़ा चित्रकला में कुछ चित्रों में कृष्ण को वन में नाचते हुए दिखाया है, जहां सब गोपियों की नजरें उन्हें पर हैं। कृष्ण लीला पर आधारित चित्र, चित्रकारों के प्रिय रहे हैं। प्रेम प्रसंग ही पहाड़ी चित्रकला का मुख्य विषय वस्तु रहा है।
    विशेष - कांगड़ा चित्रकला में स्त्री का आकर्षण बड़ा ही सुंदर ढंग से दिखाया जाता है। इनके चेहरे कोमल, सुंदर तथा देह सुगठित होती है। कालांतर में कांगड़ा चित्रकला में रात्रि के दृश्य तथा तूफान और बिजली गिरना भी बनाए गए। कालांतर में यह कला लुप्त होती गई। इस कला की उन्नति के लिए कांगड़ा आर्ट प्रमोशन सोसायटी, धर्मशाला पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner