Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में लघु चित्रकला (चित्रकला भाग 3)

  • question_answer
    जोधपुर चित्रकला शैली के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. जोधपुर शैली, मारवाड़ स्कूल की उपशैली है।
    2. जोधपुर शैली पर मुगल शैली का प्रभाव हैं।
    3. राजसी ठाठ-बाट, दरबारी दृश्य इस शैली के चित्रित विषय हैं। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - जोधपुर शैली मारवाड़ स्कूल की उपशैली है, जिस पर मुगल शैली का प्रभाव हैं। इस शैली का प्रारम्भिक विकास राव मालदेव के काल में हुआ। जसवंत सिंह प्रथम का काल इस शैली का स्वर्णकाल कहलाता है। जोधपुर शैली में मुगल शैली का प्रभाव राजा उदयसिंह के समय पड़ा। राजसी ठाठ-बाट, दरबारी दृश्य इस शैली के चित्रित विषय हैं।
    टिप्पणी -
    इस चित्रकला शैली में भाटी जाति का विशेष प्रभाव है।
    इस शैली के प्रसिद्ध चित्रकार किशनदास भाटी, देवी सिंह भाटी, अमर सिंह भाटी, वीर सिंह भाटी, देवदास भाटी, शिवदास भाटी, रतन भाटी, नारायण, भाटी, गोपालदास भाटी हैं।
    विशेष -
    इस चित्रकला शैली में मुख्यत: लोकगाथाओं का चित्रण किया गया है।
    ढोला-मारू, उजली-जेठवा, कल्याण रागनी, सूरसागर, रागमाला, पंचतंत्र, कामसूत्र जोधपुर शैली के प्रसिद्ध चित्रकार हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner