Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में लघु चित्रकला (चित्रकला भाग 3)

  • question_answer
    सुप्रसिद्ध चित्र ‘बनी-ठनी’ किस शैली पर आधारित है ?

    A) जयपुर शैली

    B) कांगड़ा शैली

    C) बूंदी शैली

    D) किशनगढ़ शैली

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - किशनगढ़ शैली
    व्याख्या - प्रसिद्ध चित्र ‘बनी-ठनी’ या “बणी-ठणी” किशनगढ़ सांवत सिंह के समय चित्रकार “मोरध्वज निहाल चन्द” द्वारा किया गया था।
    टिप्पणी -
    “बणी-ठणी” पर भारत सरकार द्वारा 1973 ईसवी में 20 पैसे का डाक टिकट जारी किया गया था।
    एरिक डिक्सन ने ‘‘बणी-ठणी’’ चित्र की “मोनालिसा” कहा है।
    किशनगढ़ शैली को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर में ले जाने का श्रेय एरिक डिक्सन तथा फैयाज अली को दिया जाता है।
    किशनगढ़ शैली का एक और प्रसिद्ध चित्र चांदनी रात की संगीत गोष्ठी का है जिसे चित्रकार अमरचंद द्वारा राजा सावंत सिंह के समय बनाया गया था।
    विशेष - किशनगढ़ शैली की विशेषताएं -
    किशनगढ़ शैली, का प्रमुख विषय नारी सौंदर्य रहा है।
    कमल से भरे सरोवर, नौका विहार, भ्रमण चित्रण आदि इस शैली की विशेषता है।
    यह शैली कांगड़ा शैली, से प्रभावित रही है।
    किशनगढ़ शैली में प्रयुक्त नाक का प्रमुख आभूषण “वेसरी” कहलाता है।
    छोटू सिंह व बदन सिंह इस शैली के प्रमुख चित्रकार रहे हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner