Super Exam General Studies Language and Literature / भाषा और साहित्य Question Bank भाषाएं एवं लिपियां

  • question_answer
    निम्नलिखित भाषाओं में से किसको किनको सरकार ने क्लासिकल भाषा / भाषाएं घोषित किया है?   (IAS 2014)
    1. गुजराती
    2. कन्नड़
    3. तेलगु

    A) 1 और 2

    B)               केवल 3

    C) केवल 2 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - केवल 2 और 3
    व्याख्या - गुजराती को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त नहीं है अत: विकल्प सही है। भारतीय भाषाओं की प्राचीन साहित्यिक परंपरा का संरक्षण और संवर्द्धन करने के लिये केंद्र सरकार द्वारा उन्हें ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा प्रदान किया जाता है। वर्ष 2004 में भारत में शास्त्रीय भाषाओं को दर्जा देने का प्रावधान संवैधानिक डिक्री द्वारा किया गया था। और सर्वपथम तमिल भाषा को वर्ष 2004 में ‘भारत की शास्त्रीय भाषा’ के रूप में सूचीबद्ध किया था। वर्तमान में छ: भाषाओं -तमिल, संस्कृत, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम, ओडिया को वर्ष 2004- 2014 तक शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान किया गया है।
    विशेष - शास्त्रीय भाषा के वर्गी करण का आधार अधोलिखित हैं -
    फरवरी 2014 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा किसी भाषा को शास्त्रीय घोषित करने के लिये निम्नलिखित दिशा - निर्देश जारी किये
    इसके प्रारंभिक ग्रंथों का इतिहास 1500-2000 वर्ष से अधिक पुराना हो।
    प्राचीन साहित्य या ग्रंथों का एक भाग हो जिसे बोलने वाले लोगों की पीढ़ियों द्वारा एक मूल्यवान विरासत माना जाता है।
    साहित्यिक परंपरा में मौलिकता हो।
    शास्त्रीय भाषा और साहित्य, आधुनिक भाषा और साहित्य से भिन्न है इसलिये इसके बाद के रूपों के बीच असमानता भी हो सकती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner