Super Exam General Studies Language and Literature / भाषा और साहित्य Question Bank भाषाएं एवं लिपियां

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. शारदा एक प्राचीन पश्चिमी हिमालयी लिपि है।
    2. अधिकांशत: कश्मीरी साहित्य नस्तालिक लिपि में हैं। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - उपर्युक्त दोनों कथन दोनों कथन सत्य है। शारदा एक प्राचीन पश्चिमी हिमालयी लिपि है जो ब्राह्मी लिपि से विकसित हुई है। यह इस्लाम के साथ नस्तालिक लिपि आने तक इस क्षेत्र में प्रचलित लिपि थी। हालांकि कश्मीरी भाषा ज्यादातर नस्तालिक लिपि में लिखी गयी है किन्तु देवनागरी एवं प्राचीनतम शारदा लिपि में भी इसे लिखा जाता रहा है। नस्तालिक लिपि एक अरबी-फारसी सुलेख लिपि है जो पिछली पांच सदियों से प्रचलन में है और अधिकांशत: कश्मीरी साहित्य इसी लिपि में हैं।
    टिप्पणी - नस्तालिक एक कर्सिव लिपि है जो नक्षी और तालिक शैली का संयोजन है और लंबी क्षैतिज पाइयां एवं बड़े बड़े गोले इसकी विशेषता है।
    शारदा लिपि आठवी शताब्दी में कश्मीर में सिद्ध मातृका लिपि’ से विकसित हुई है। इस लिपि के अनेक अभिलेख कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि में मिले हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner