Super Exam General Studies Language and Literature / भाषा और साहित्य Question Bank भाषाएं एवं लिपियां

  • question_answer
    लिपियों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. रंजना लिपि दाएं से बाएं लिखी जाती है।
    2. गुप्त लिपि ब्राह्मी लिपि से बनी थी। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - कथन 1 असत्य है, जबकि कथन 2 सत्य है।
    रंजना लिपि 11वी सदी में ब्राह्मी से व्युत्पन्न एक लिपि है। यह प्राय: बाएं से दाएं लिखी जाती है किन्तु ‘कूटाक्षर प्रारूप’ के लिये ऊपर से नीचे लिखी जाती है। यह मुख्यत: नेपाल भाषा लिखने के लिए प्रयुक्त होती है किन्तु भारत, तिब्बत, चीन, मंगोलिया और जापान के मठों में भी इसका प्रयोग किया जाता है। यह मानक नेपाली की कैलिग्राफिक लिपि मानी जाती है।
    गुप्त लिपि, जिसे गुप्त ब्राह्मी लिपि भी कहते हैं, भारत में गुप्त साम्राज्य के काल में संस्कृत लिखने के लिए प्रयोग की जाती थी। गुप्त लिपि ब्राह्मी लिपि से बनी थी, और इसने आगे चलकर देवनागरी, गुरुमुखी, तिब्बतन और बंगाली-असमिया लिपियों को जन्म दिया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner