Super Exam General Studies Language and Literature / भाषा और साहित्य Question Bank भाषाएं एवं लिपियां

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. भारत की राष्ट्रभाषा और राजभाषा एक ही है।
    2. भारत की मुख्य आधिकारिक राजभाषा हिन्दी है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या -राष्ट्रभाषा का शाब्दिक अर्थ है- समस्त राष्ट्र में प्रयुक्त भाषा। सरल शब्दों में ऐसी जनभाषा जो समस्त राष्ट्र में जन-जन के विचार-विनिमय का माध्यम हो, राष्ट्रभाषा कहलाती है। आजादी के बाद हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के समर्थक महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू,भीमराव अंबेडकर थे। राजभाषा, किसी राज्य या देश की घोषित भाषा होती है जो कि सभी राजकीय प्रायोजनों में प्रयोग होती है। उदाहरण के लिये भारत की मुख्य आधिकारिक राजभाषा हिन्दी है जबकि दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। इसके अतिरिक्त सरकार ने 22 भाषाओं को आधिकारिक भाषा के रूप में जगह दी है जिसमें केन्द्र सरकार या राज्य सरकारें अपने क्षेत्र विशेष के अनुसार किसी भी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में चुन सकती हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner