Super Exam Physics Units and Measurements / मात्रक और मापन Question Bank मात्रक और मापन

  • question_answer
    एक मीटर मे \[_{36}K{{r}^{86}}\] की कितनी तरंगे होती है

    A) 1553164.13

    B) 652189.63

    C) 2347127.23

    D) 1650763.73

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर – 1650763.73
    व्याख्या - एक मीटर मे \[_{36}{{K}^{86}}\] की से निर्वात मे उत्सर्जित नारंगी.लाल प्रकाश की 1650763.73 तरंगे स्थित होती है।
    विशेष- 1 मीटर - प्रकाश द्वारा निर्वात (Vacuum) मे\[\frac{1}{299792458}\] सेकेंड मे चली गई दूरी एक मीटर के बराबर होती है।
    2.         किलोग्राम- 1 कि. ग्रा. अन्तर्राष्ट्रीय भार एवं माप संस्था पेरिस में रखे प्लेटिनम.इरेडियम से बने एक विशेष प्रकार के बेलनए जिसकी ऊंचाई बेलन के व्यास के तुल्य है, के द्रव्यमान के बराबर होता है।                 या 1 कि.ग्रा. द्रव्यमान, \[4{}^\circ C\] ताप पर एक लीटर  जल के द्रव्यमान के तुल्य है।                 या 1 कि. ग्रा. मात्रा, \[_{6}{{C}^{12}}\]के \[5\times {{10}^{25}}\] परमाणुओ के द्रव्यमान के तुल्य माना जाता है।
    3.            सेकेंड. सीजीयम -133 \[{{(}_{55}}C{{S}^{133}})\] परमाणु द्वारा 9192631770 बार कम्पन्न करने मे लगा समय 1 सेकेंड कहलाता है।
    4.         केल्विन-1 केल्विन जल के त्रिक बिन्दु के ऊष्मागतिक ताप का \[\frac{1}{273.16}\] वां भाग केल्विन कहलाता है।
    5.         एम्पियर- निर्वात मे 1 मीटर दूरी पर रखे दो सीधे अनन्त लम्बाई एव नगण्य त्रिज्या वाले धारावाही चालक तार, यदि प्रति एकांक लम्बाई पर \[2\times {{10}^{-7}}\]        न्यूटन का बल उत्पन्न करते हैं, तो प्रवाहित धारा का मान एक ऐम्पियर होता है।
    6.            केण्डेला- कृष्णिका (Block body) के पृष्ठ के \[\frac{1}{60000}\] मीटर2 क्षे. की पृष्ठ के लम्बवत दिशा में ज्योति की तीव्रता को 1 केण्डेला कहते हैं।                 कृष्णिका का ताप प्लेटिनम के गलनांक के बराबर होता हैं।
    8.            रेडियन- किसी वृत्त की त्रिज्या \[(r)\] के बराबर लम्बाई के चाप द्वारा उसके केंद्र पर बनाया गया कोण एक रेडियन कहलाता है।
    9.            स्टेरेडियन- किसी गोले की सतह पर उसकी त्रिज्या के बराबर भुजा वाले वर्गाकार क्षे. के बराबर क्षेत्र  द्वारा गोले के केंद्र पर बनाये गये घनकोण को एक                 स्टेरेडियन कहते हैं।
    10.          मोल- एक मोल किसी पदार्थ की वह मात्रा है जिनमें उस पदार्थ के अवयवों की संख्या \[C-12\] के 0.012  किलोग्राम में परमाणुओं की संख्या के बराबर     होती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner