Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank लोकसंगीत, चित्रपट संगीत एवं भजन गीत (संगीत कला भाग 3)

  • question_answer
    निम्न लोकगीतों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. भोजली गीत छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान है।
    2. गऊरा गऊरी लोकगीत आंध्रप्रदेश की विशिष्ट पहचान है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2                   

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - भोजली अर्थात भो-जली। इसका अर्थ है भूमि में जल हो। छत्तीसगढ़ की महिलायें इस गीत के माध्यम से यहीं कामना करती है। इसीलिये भोजली देवी को अर्थात प्रकृति के पूजा करती है। कथन 2 असत्य है क्योंकि गऊरा गऊरी छत्तीसगढ़ का लोकसंगीत है। छत्तीसगढ़ में गऊरा गऊरी उत्सव एवं गीत बड़े धूमधाम के साथ मनाया एवं गाया जाता है। गऊरा अर्थात शिव तथा गऊरी अर्थात पार्वती। यह लोक उत्सव हर साल दीवाली और लक्ष्मी पूजा के बाद मनाया जाता है। कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष अमावस्या के वक्त यह उत्सव मनाया जाता है। इस पूजा में सभी जाति समुदाय के लोग शामिल होते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner