Super Exam Geography Continents Of The World / विश्व के महाद्वीप Question Bank विश्व के महाद्वीप (मानचित्रण)

  • question_answer
    ‘संसार की छत’ किसे कहते हैं? (BPSC 2009)

    A) अरावली

    B) पामीर

    C) सतपुड़ा     

    D) म्यांमार

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - पामीर
    व्याख्या - संसार की छत पामीर के पठार को कहा जाता हैं। यह मध्य एशिया में स्थित हैं। पामीर मध्य एशिया में स्थित एक प्रमुख पठार एवं पर्वत श्रृंखला है, जिसकी रचना हिमालय पर्वत, तियनशान, काराकोरम, कुनलुन और हिन्दूकुश शृंखलाओं के संगम से हुआ है। इसकी औसत ऊंचार्इ 20,000 फुट हैं। इनका अधिकांश भाग तजाकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख्शान स्वशासित प्रांत और अफगानिस्तान के बदख्शान प्रान्त में स्थित है। उत्तर में यह किर्गिजस्तान की अलाय घाटी के साथ साथ में तियान शान पहाड़ों से मिलते हैं जबकि दक्षिण में इनका मिलन अफगानिस्तान के वाखान गलियारे, गिलगित-बल्तिस्तान और पाकिस्तान में हिंदू कुश पर्वतमाला से होता है। पूर्व में इस पर्वतमाला का अंत चीनी सीमा पर होता है।
    टिप्पणी - पामीर विश्व के सबसे ऊंचे पठारों में से हैं और 18वीं सदी से इन्हें ‘विश्व की छत’ कहा जाता है। इस पठार को चीनी भाषा ‘कोंगलिंग’ के नाम से भी जाना जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner