Super Exam Geography Continents Of The World / विश्व के महाद्वीप Question Bank विश्व के महाद्वीप (मानचित्रण)

  • question_answer
    मिसिसिपी - मिसौरी नदियों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें-
    1. मिसिसिपी नदी का उदगम कनाडा से होता है।
    2. मिसिसिपी संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है।
    3. मिसौरी-मिसिसिपी नदी का संगम सेंटलुइस नगर में होता है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - 2 और 3
    व्याख्या - कथन 1 असत्य है, शेष दोनों कथन सत्य हैं।
    मिसिसिपी नदी का उदगम संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनिसोट्टा राज्य के समीप सुपीरियर झील से होता है। जबकि नदी का अवसान मेक्सिको की खाड़ी में होता है।
    मिसिसिपी संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के 25 राज्यों से होकर गुजरती है। यह नदी अवसान से पूर्व एक पक्षी के पंजे के समान डेल्टा का निर्माण करती है।
    टैनिसी एवं मिसौरी, मिसिसिपी की सहायक नदी हैं।
    टैनिसी - टैनिसी इसकी बाएं तट की प्रमुख सहायक नदी है तथा टैनिसी नदी घाटी परियोजना पर ही, भारत की दामोदर नदी घाटी परियोजना आधारित है।
    मिसौरी नदी - मैडिसन , जेफरसन , गैलेटिन नदियों के संगम स्थान से यह नदियां संयुक्त रूप से मिसौरी के नाम से जानी जाती है।
    मिसिसिपी और मिसौरी नदी का संगम संयुक्त राज्य अमेरिका के सेंट लुइस नामक नगर में होता है।
    विशेष-
    मिसिसिपी नदी के तट पर अवस्थित मिनीयापॉलिश एवं सेंट पॉल जुड़वा शहर माने जाते हैं।
    मिसिसिपी नदी के मुहाने पर स्थित ‘न्यू ऑरियेसेस’ शहर संयुक्त राज्य अमेरिका का महत्वपूर्ण बंदरगाह है जहां से चावल और चीनी का निर्यात होता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner