Super Exam Geography Forest and Soil in the World / विश्व में वन एवं मृदा Question Bank विश्व में वन एवं मृदा

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें
    1. उष्णकटिबंधीय वन वनस्पतियों की विविधता हेतु प्रसिद्ध हैं।
    2. यहां की मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी होती है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - उष्णकटिबंधीय वनों को पृथ्वी पर सबसे जटिल बायोम अर्थात संरचना और प्रजातियों की विविधता के रूप में माना जाता है। यहां जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की सर्वाधिक विविधता पायी जाती है। हालांकि यहां की मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी होती है। इन वनों के आसपास की जलवायु की बात की जाए तो यहां का तापमान वर्ष भर स्थिर रहता है, जो कि लगभग \[27{}^\circ C\] तक होता है। यहा एक वर्ष में न्यूनतम 200 सेमी. वर्षा होती है। यहां पायी जाने वाली वनस्पतियों में ब्रॉडलिफ वृक्ष, फर्न, ताड़ मॉस और ऑर्किड शामिल हैं जबकि मेंढक, छिपकली बंदर, सांप और छोटे स्तनधारी यहां के मुख्य जीव-जंतु हैं। उष्णकटिबंधीय वन दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में भूमध्य रेखा के आसपास पाये जाते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner