Super Exam Geography Forest and Soil in the World / विश्व में वन एवं मृदा Question Bank विश्व में वन एवं मृदा

  • question_answer
    उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन के सन्दर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?

    A) शुष्क पर्णपाती वन 70 से 100 सेमी. वर्षा वाले स्थानों में पाये जाते हैं।

    B) आर्इ पर्णपाती वन 100 से 200 सेमी. वर्षा वाले स्थानों पर पाये जाते हैं।

    C) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन को मानसून वन भी कहा जाता

    D) ये वन भारत में नहीं पाए जाते हैं।

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - ये वन भारत में नहीं पाए जाते हैं।
    व्याख्या - उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन भारत में बहुतायत में पाए जाते हैं। ये वन 70, से 200 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र में पाए जाते हैं। अत: इन्हें मानसून वन भी कहा जाता है।
    इनको दो भागों में विभाजित किया गया है -
    आर्द्र पर्णपाती वन - ये 100 से 200 सेमी. वर्षा वाले स्थानों पर पाये जाते हैं। इन वनों में पाये जाने वाले मुख्य वृक्ष सागवान, शीशम, साल, हुर्रा, महुआ, आंवला हैं।
    शुष्क पर्णपाती वन - ये वन 70 से 100 सेमी वर्षा वाले स्थानों मे पाये जाते हैं। इन वनों में पाये जाने वाले मुख्य वृक्ष पलाश, अमलतास, आम, महुआ आदि हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner