Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत (संगीत कला भाग 2)

  • question_answer
    भारतीय संगीत के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. धमार भगवान कृष्ण की क्रीड़ाओं में आधारित शैली है।
    2. टप्पा संगीत की अर्द्धशास्त्रीय गायन शैली है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1    

    B)          केवल 2

    C) 1 और 2   

    D)          न तो 1 न ही

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं। टप्पा यह भी संगीत की अर्द्धशास्त्रीय गायन शैली है। धमार भगवान कृष्ण की क्रीड़ाओं एवं रास लीलाओं पर आधारित यह एक प्राचीन गायन शैली है।
    धमार - धमार शैली में मुख्यत: होली का वर्णन मिलता है। इस शैली में धमार ताल का ही प्रयोग होता है।
    टप्पा- टप्पा गायन वस्तुत: ठुमरी से मिलती जुलती प्रतीत होती है। इसके जन्मदाता पंजाब के शोरी मियां माने जाते हैं। इसकी चाल ख्याल और ठुमरी से भिन्न होती है। इसे पंजाबी भाषा में गाया जाता है। आजकल हिन्दी में भी इस शैली का विकास हो रहा
    विशेष - टप्पा शैली का उद्भव 18वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊंट सवारों के लोक गीतों से विकसित हुआ।
    टप्पा शैली के प्रमुख प्रतिपादक
    मियां सोदी, ग्वालियर के पंडित लक्ष्मण राव और शन्नो खुराना हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner