Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत (संगीत कला भाग 2)

  • question_answer
    निम्न में से कौन प्रसिद्ध ध्रुपद गायक रहे है?

    A) तानसेन     

    B)                          बैजू बावरा

    C) स्वामी हरिदास            

    D)          उपर्युक्त सभी

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - उपर्युक्त सभी
    व्याख्या - ध्रुपद शैली हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सबसे पुराने और भव्य रूपों में से एक है। ध्रुपद का उल्लेख नाट्यशास्त्र में भी मिलता है। इस संगीत शैली के विकास का श्रेय तानसेन को दिया जाता है। तानसेन, स्वामी हरिदास, बैजूबावरा आदि ध्रुपद शैली के गायक थे। वर्तमान प्रसिद्ध ध्रुपद गायकों में डागार बंधु, अभय नारायण मलिक, विदुर मलिक इत्यादि हैं। स्वर, ताल और पर गायन इन तीनों का सम्यक रूप ध्रुपद शैली प्रस्तुत करती रही। इसमें आलाप शुद्ध स्वरों की क्रमश: बढ़त दिखाता है, फिर इसमें गति आती हैं।
    विशेष -
    अकबर के शासनकाल में ध्रुपद राग अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया था। अकबर ने बाबा गोपाल दास, स्वामी हरिदास और तानसेन जैसे संगीत गुरुओं को उच्च पदों पर नियुक्त और संरक्षण दिया, यह मुगल दरबार के नवरत्नों में सम्मिलित थे। इसे काव्यात्मक रूप को एक विस्तारित प्रस्तुति शैली में शामिल किया गया है, जो ध्रुपद राग को क्रमबद्ध तरीके से चिन्हित करता है। मध्य काल में ध्रुपद गायन का एक प्रमुख रूप बन गया, किंतु 18 वीं शताब्दी में इसमें कमी आने लगी।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner