Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत (संगीत कला भाग 2)

  • question_answer
     
    ख्याल के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. सूफी संत अमीर खुसरो को ख्याल का जनक माना जाता
    2. ‘विलम्बित’ ख्याल का एक प्रकार है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - ख्याल या खयाल भारतीय संगीत का एक रूप है। वस्तुत: यह ध्रुपद का ही एक भेद है। अंतर केवल इतना ही है कि ध्रुपद विशुद्ध भारतीय है। ख्याल में भारतीय और फारसी संगीत का मिश्रण है। ‘ख्याल’ का अर्थ है, ‘कल्पना’ अर्थात् विभिन्न प्रकार की शब्द रचना के अंतर्गत’ रागानुकूल स्वरों के माध्यम से अपना भाव प्रकट करना ख्याल कहलाता है। यह एक स्वर प्रधान गायन शैली है। प्रसिद्ध सूफी संत अमीर खुसरो को ख्याल का जनक माना जाता है।
    ख्याल तीन प्रकार के होते हैं
    विलम्बित ख्याल - धीमी लय में गाये जाने वाले ख्याल विलंबित ख्याल कहलाते हैं। इसमें एक ताल, झूमरा, पिलवाड़ा इत्यादि तालों का प्रयोग किया जाता है। इसे बड़ा ख्याल कहते हैं।
    मध्य ख्याल - इसमें ख्याल मध्य लय के अंतर्गत गाए जाते हैं, इसलिए इन्हें मध्य लय के ख्याल कहते हैं। इनमें झपताल, एकताल, तीनताल आदि का प्रयोग किया जाता है।
    द्रुत ख्याल - तेज लय में गाए जाने ख्याल तीन प्रकार के होते हैं। इसे छोटा ख्याल भी कहते हैं।
    टिप्पणी -
    ख्याल को शास्त्रीय स्वरूप प्रदान करने का श्रेय सदानन्द नियामक खां को जाता है।
    बड़े ख्याल की रचना सदारंग और अदारंग ने की थी।
    ख्याल के अस्थायी और अंतरा दो भाग हैं।
    विशेष -
    दो से आठ पंक्तियों तक के लघु गीतों के प्रदर्शनों के आधार पर इसको ‘बंदिश’ के रूप में भी जाना जाता है।
    ख्याल भी एक विशेष राग और ताल में रचा गया है और इसमें एक संक्षिप्त पाठ है।
    ग्रंथों में मुख्य रूप से राजाओं की प्रशंसा, ऋतुओं का वर्णन, भगवान कृष्ण के प्रणेता, दिव्य प्रेम और अलगाव के दुख शामिल हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner