s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत (संगीत कला भाग 2)

  • question_answer
    हिन्दूस्तानी संगीत का सबसे पुराना घराना है?

    A) ग्वालियर घराना          

    B)          आगरा घराना

    C) बनारस घराना             

    D)          किराना घराना

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - ग्वालियर घराना
    व्याख्या - ग्वालियर घराना हिन्दूस्तानी संगीत का सबसे पुराना घराना है, जो ख्याल गायकी से सम्बंधित है। उस्ताद नत्थन पीरबख्श, जो हस्सू- हद्दू खां के दादा थे, को इस घराने का संस्थापक कहा जाता है। नत्थन पीरबख्श के दो पुत्र हुए- कादिर बख्श और पीर बख्श। ग्वालियर के महाराज दौलत राव ने कादिर बख्श को अपने राज्य में रख लिया था।
    टिप्पणी - कादिर बख्श के तीन पुत्र थे जिनके नाम इस प्रकार हैं- हदू खां, हस्सू खां और नत्थू खां। ये तीनों भाई। मशहूर ख्याल गाने वाले और ग्वालियर. राज्य के दरबारी उस्ताद थे।
    विशेष - ग्वालियर घराने की विशेषताएं -
    सीधी सपाट तानों का प्रयोग
    गमक का प्रयोग
    बोल तानों का विशेष प्रयोग
    खुली आवाज का गायन
    अलापों का निराला ढंग


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner