Super Exam Economics Planning and Economic Development Question Bank सतत आर्थिक विकास एवं संवृद्धि

  • question_answer
    सत्त नीली अर्थव्यवस्था सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?

    A) केन्या                       

    B)        कनाडा

    C) जापान                                      

    D) इसमें से कोई नहीं

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर-केन्या
    व्याख्या-नीली अर्थव्यवस्था सम्मेलन हाल ही में केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित किया गया। नीली अर्थव्यवस्था के विषय पर आयोजित किया जाने वाला यह पहला सम्मेलन है। इसका आयोजन केन्या ने कनाडा तथा जापान के सहयोग से किया है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यह था कि नीली अर्थव्यवस्था का विकास कैसे किया जाए तथा जीवन को बेहतर बनाने के लिए दुनिया के महासागरों और जल निकायों की क्षमता का उपयोग किया जाए। महासागरों तथा सागरों में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने तथा सागरों के विकास के लिए नीली अर्थव्यवस्था लाई गई। नीली अर्थव्यवस्था का तात्पर्य ऐसी अर्थव्यवस्था से है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सागरों या महासागरों से जुड़ी हो। इस अर्थव्यवस्था का संबंध जलीय संसाधनों के दीर्घकालीन उपयोग तथा उनके संरक्षण से है जिसमें शामिल हैं
    1. महासागर
    2. समुद्र
    3. झीलें
    4. नदियाँ


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner